उत्तराखंड में अब चारधाम यात्रा शुरू होते ही बारिश का अलर्ट जारी…….
देहरादून: चारधाम यात्रा 10 मई से शुरु होने जा रही है ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक चारधाम यात्रा शुरू होते ही पूरे प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है हालांकि उससे पहले भी छुटपुट बारिश का सिलसिला उच्च हिमालई क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।
वहीं 11 मई से बारिश का सिलसिला पूरे प्रदेशभर में बढ़ेगा इस दौरान मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को खास हिदायत देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु अपनी तैयारी के साथ आएं क्योंकि इस दौरान बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज होने के आसार है जिससे उच्च हिमालय क्षेत्र में ठंड बढ़ने के आसार है।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग