उत्तराखंड में अब सीएम पुष्कर धामी ने विधायक हरीश धामी को दिया धन्यवाद, जानिए क्यों….
देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- सीट छोड़ने की पेशकश के लिए हरीश धामी का धन्यवाद, फैसला पार्टी लेगी
देहरादून में भारतीय पेट्रोलियम के स्थापना दिवस समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने उनके लिए सीट छोड़ने की पेशकश की है इसके लिए उनका धन्यवाद। कहा इस पर फैसला पार्टी लेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी में धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी का धन्यवाद अदा किया। भारतीय पेट्रोलियम के स्थापना दिवस समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरीश ने उनके लिए सीट छोड़ने की पेशकश की है और तमाम विधायक इस बात को कह रहे हैं।
हालांकि, यह पार्टी तय करेगी कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है। सहकारिता में भर्ती घोटाला, कर्मकार बोर्ड में साइकिल घोटाला व पूर्ववर्ती सरकार पर लगे घोटाले के आरोपों पर पूछे गए सवालों पर मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। सिर्फ यही बात कही कि कानून अपना काम कर रहा है।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप