उत्तराखंड में अब केदारनाथ उपचुनाव भाजपा ने कसी कमर पांच मंत्रियों को मंडल प्रवासी का जिम्मा…….
देहरादून: केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। बेशक उपचुनाव को लेकर अभी एलान नहीं हुआ है लेकिन पार्टी ने उपचुनाव के लिए प्रभारी और संयोजकों की तैनाती कर दी है। प्रदेश सरकार के पांच-पांच कैबिनेट मंत्रियों को भी उपचुनाव में मंडल प्रवासी बनाया गया है। उन्हें अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को केदारनाथ उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। संयोजक की जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी को दी गई है।
उनके साथ दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट सह संयोजक की भूमिका होंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, उपचुनाव के लिए विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को भी जिम्मेदारी दी गई है
इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थपाल, अगस्त्यमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह