
अंशुल मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
दून अस्पताल में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो जाने से अस्पताल प्रबंधन सकते में आ गया हैं। इस घटना के बाद अस्पताल में तैनात सभी श्रेणी के कर्मचारियों को आपात स्थिति में प्रथम रिस्पॉन्डर की भूमिका में रहने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को इस विषय मे मानसिक रोग वार्ड, डायलिसिस इकाई, आयुष्मान यूनिट और बाल रोग विभाग में तैनात सभी कर्मचारियों के साथ मॉकड्रिल की गई।दून अस्पताल की इमरजेंसी के इंचार्ज और उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एन एस बिष्ट की ओर से अस्पताल के अलग-अलग विभागों तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें उन्हें आपात स्थिति में मरीजों को कैसे प्राथमिक ट्रीटमेंट दिया जाए, इसकी जानकारी दी जा रही है। इस पर डॉ. बिष्ट का कहना है कि अस्पताल अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मी और अन्य नॉन मेडिकल कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी होना बेहद जरूरी है इसी लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा ये फैसला लिया गया है।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने -Commerce कंपनी (अमेजन) से सोने के बिस्किट व सिक्के आर्डर कर तथा धोखाधडी कर पार्सल से सामान निकालने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तओं के कब्जे से पार्सल से चोरी किये गये 02 सोने के बिस्किट व 02 सिक्के तथा 04 मोबाईल फोन किये बरामद।
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ की गोष्ठी, ड्यूटी के दौरान अपना शतप्रतिशत प्रयास करते हुए पूर्ण कार्यक्षमता के साथ अपने कार्यो का संपादन करने के दिये निर्देश !
ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, घर-घर बिखरेगी खुशियों की बहार, समूह की महिलाओं ने तैयार किए 2.5 कुंतल प्राकृतिक रंग, होली बाजार में बढ़ी रौनक,रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग, सुरक्षित होली की पहल*