पेश्वर (चमोली)। जोशीमठ के जोगीधार के समीप अवरूद्ध बदरीनाथ हाइवे चौथे दिन सांय को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुल गया है। शुक्रवार को सुबह पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए खुल गया था लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पायी थी। जिससे यहां पर अभी भी यात्री वाहन और यात्री फंसे हुए थे। शुक्रवार की देर सांय को एनएच की ओर से भारी मसकत के बाद हाइवे को खोल दिया गया है। जिसके बाद यहां पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग खुलने से यहां फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीम ने वाहनों को उनके गंतव्य के लिए भेजने में मदद की।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश