
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुऐ आकस्मिक चैकिंग के दौरान सीवर प्लांट तिराहे के पास से 02 अभियुक्तों (एक पुरूष तथा एक महिला) को अवैध मादक पदार्थ *501 ग्राम व 540 ग्राम चरस *(कुल 01 किलो 41 ग्राम)* के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उक्त चरस को मिर्जापुर सहारनपुर से सस्ते दामों में खरीद कर लाए थे, जिसे वे देहरादून में शिक्षण संस्थानों के छात्रों तथा फैक्ट्रीयो में काम करने वाले मजदूरों को बेचने के लिए जा रहे थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।
*अभियुक्त से बरामद माल:-*
(1)- कुल बरामद अवैध चरस- 01 किलो 41 ग्राम
(2)- मोटरसाइकिल नंबर – यू0के0-07-डीएक्स-5189
*नाम पता अभियुक्त:-*
1- शौकीन पुत्र सलीम निवासी ग्राम जसमोर थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।
2- सुभाना पत्नी नवाब निवासी ग्राम जसमोर थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
(1)- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
(2)- हे0कानि0 राजमोहन खत्री
(3)- कानि0 नितिन सैनी
(4)- म0कानि0 निशू

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग