
उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर एयरपोर्ट तक प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे सौन्दर्यकरण के कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों को देखते हुए तेजी से सभी सौन्दर्यकरण के कार्य पूरे किए जाएं।
उपाध्यक्ष दोपहर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुँचे जहां से उन्होंने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन प्रदेश एवं देहरादूनवासियों के लिए बहुत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जी-20 एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी प्राधिकरण द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर सौन्दर्यकरण सहित उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित कलाकृतियों को विभिन्न स्थानों पर उकेरा गया था। उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत भी हमें उसी प्रकार से कार्य करने हैं ताकि देशभर से आने वाले खिलाड़ी उत्तराखंड की राज्य की पारंपरिक संस्कृति से भी परिचित हो सकें।

More Stories
उत्तराखंड मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड मे उठाएगी जन जन से जुड़े मुद्दे,प्रदेश अध्यक्ष रिवर्स माइग्रेशन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, होमस्टे और पर्यटन विकास को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए सरकार से करेंगी वार्ता !
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश