
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु *श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारी/चौकी/एसओजी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग* किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर नैनीताल पुलिस द्वारा *अलग-अलग 09 मामलों में अवैध देशी/अंग्रेजी शराब बरामद कर 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार* किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, एसपी क्राइम, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/रामनगर/भवाली एवं लालकुआँ के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में *लगातार गिरफ्तारियाॅ की जा रही हैं।*
*1- थाना बनभूलपुरा -* चैकिंग के दौरान स्कूटी संख्या- यू0के0- 04जी- 7716 में सवार गोलू निवासी- राजपुरा हल्द्वानी के *कब्जे से 196 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया है।
2- गफूरबस्ती में चैकिंग के दौरान आसिम निवासी- गफूरबस्ती बनभूलपुरा के *कब्जे से 06.60 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार* किया है।
*2- थाना मुक्तेश्वर-* चैकिंग के दौरान सर्वेश कुमार निवासी- हरिपुर शिवदत्त *थाना हल्द्वानी के कब्जे से 192 पव्वे देशी मसालेदार शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।
*3-थाना काठगोदाम -* तिलक सिंह उर्फ डैनी निवासी- बद्रीपुर काठगोदाम के *कब्जे से 144 पव्वे देशी मसालेदार शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया है।
चैंकिंग के दौरान पूर्वी खेड़ा गौलापार में रोहित आर्या निवासी- रामलला कालोनी गौलापार के *कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफतार* किया गया।
*4-थाना कालाढॅूगी-* चैंकिग के दौरान धमोला कस्बे से जसवाल्डो उर्फ गुड्डू निवासी- धमोला कालाढॅूगी के *कब्जे से 42 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।
चैकिंग के दौरान पानी की टंकी के पास से नूर सिंह निवासी- बाजपुर उधमसिंह नगर के *मो0सा0 यूके-06ए-2164 से 20 लीटर कच्ची शराब परिवहन करते पाये जाने पर गिरफ्तार* किया गया, वाहन सीज की गयी।
*5- थाना मुखानी-* चैकिंग के दौरान नाथूपुर पालड़ी में शशि किरन निवासी- लामाचैड़ मुखानी के *कब्जे से 60 पाउच कच्ची शराब बरामद* की गयी।
*6- थाना बेतालघाट-* चैकिंग के दौरान पदन सिह निवासी- बेतालघाट के *कब्जे से 104 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।
*7- कोतवाली लालकुआँ-* चैकिंग के दौरान इमलीघाट में कुलविन्दर उर्फ कालू निवासी- किच्छा के *कब्जे से 97 पाउच शराब कर गिरफ्तार* किया गया।
रेलवे क्रासिंग के पास कुॅवरजीत सिंह वाजपेय निवासी- मोटाहल्दू लालकुआँ के *कब्जे से 47 पाउच अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।
बिन्दुखत्ता में सुन्दर सिंह बिष्ट निवासी- शास्त्रीनगर प्रथम बिन्दुखत्ता के *कब्जे से 145 पाउच कच्ची शराब कर गिरफ्तार* किया गया।
बिन्दुखत्ता क्षेत्रान्तर्गत मंजीत सिंह निवासी- किच्छा के *कब्जे से 145 पाउच कच्ची शराब खाम बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।
*8- कोतवाली रामनगर-* चन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत बलविन्दर निवासी- कुन्डा जसपुर के *कब्जे से 32 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।
मालधनचौड़ क्षेत्रान्तर्गत जगीर सिंह निवासी- तुमड़िया डाम मालधनचैड़ रामनगर के *कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।
*9- कोतवाली हल्द्वानी-* गौलागेट क्षेत्रान्तर्गत राकेश चन्द्र जोशी निवासी- दनिया अल्मोड़ा के *कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।
जयसिद्व विनायक गार्डन ललित मोहन पुत्र पूरन चन्द्र जोशी निवासी- मोटाहल्दू के *कब्जे से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार* किया गया।
उक्त सभी के विरूद्व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी किये जाने पर सम्बन्धित थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। *तस्करी में लिप्त 03 वाहन सीज* किये गये हैं।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप