March 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

लापरवाह और शराबी वाहन चालको पर चला नैनीताल पुलिस का डंडा,21 वाहन सीज कर 60 लोगो के लाइसेंस निलंबिन की कि कार्यवाई, नातिन की तरह लहराकर गाडी चलाने वाले चालक को दिखाया हवालात का रास्ता।

 

सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल

आगामी *क्रिसमस एवं थर्टी फर्स्ट* के दृष्टिगत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा सभी थाना तथा चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर *ड्रंक एंड ड्राइव* मामलों में कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है।

 

इसी क्रम दिनांक 23.12.2024 को *प्रभारी चौकी बैलपड़ाव उप निरीक्षक कृष्णा गिरी* मय पुलिस टीम के पुलिस चौकी गेट बैलपाड़ाव के पास दौराने चेकिंग एक वाहन लहराते हुए व तेजी से आते हुए दिखाई दिया।

वाहन को रोकने पर *वाहन संख्या CG 08Y3591 TATA 407* को वाहन चालक *गौरव सैनी पुत्र ज्वाला सिंह* निवासी कांधला थाना शामली जिला मुजफ्फरनगर शराब के नशे मे अपने वाहन को नागिन की तरह सडक पर कभी इधर तो कभी उधर सडक पर चलाते हुए लोगो की जान से खिलवाड कर रहा था पुलिस ने*चालक गौरव सैनी उपरोक्त* को *185 मोटर वाहन अधिनियम* के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए *गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया।*

 

इसके अतिरिक्त *जनपद में 446 लापरवाह चालकों पर कार्यवाही, 21 वाहन सीज, 60 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।*

You may have missed

Share