आज दिनांक– 31.07.2024 को मीडिया व सोशल मीडिया माध्यमों में *हल्द्वानी रोडवेज के पास युवकों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट* करने की सूचना *घटना से जुडे वीडियो के साथ प्रसारित* हो रही थी।
उक्त संबंध में दिनांक – 30.07.2024 को रोडवेज स्टेशन में *दो पक्षों के मध्य विवाद व हाथापाई की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही* करते हुए मौके से दो युवकों को पकड़ा गया एवं जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक कार जिसमें एक परिवार जा रहा था उनकी कार से मो0सा0 पर जा रहे दो युवकों से टक्कर हो गयी जिस पर दोनों पक्षों के मध्य विवाद हो गया और *मो0सा0 सवार युवकों द्वारा कार चालक के साथ हाथापाई* कर दी गयी।
मामले में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल संज्ञान* लेते हुए *गुंडागर्दी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही* किए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री उमेश मलिक के नेतृत्व में पुलिस कार्यवाही के दौरान कार सवार लोगों द्वारा उन युवकों की शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया गया। इसके उपरान्त पुलिस द्वारा उक्त युवकों की *मो0सा0 सं0 UK-01D- 6277 बुलेट को सीज* करते हुए दोनों युवकों को निरूद्ध किया गया एवं पुलिस एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही की गयी है। उक्त संबंध में प्रसारित हो रही खबर के संबंध में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश