
दिनांक 20-07-2025 की रात्रि लगभग 12:30 बजे *शेरनाला में अचानक अत्यधिक जलभराव* होने के कारण *स्कार्पियो वाहन संख्या UK18 F 2000* तेज बहाव में बहकर पलट गया। वाहन में *10 व्यक्ति सवार* थे जो गंभीर संकट में फंस गए।
*सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ के चलते सभी 10 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।*
*रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम-*
1. अमन कश्यप
2. चालक राहुल कश्यप
3. टीटू दिवाकर
4. मनीष लोधी
5. रमेश चन्द्र
6. चन्द्र सैन
7. अंकित कटियार
8. करन लोधी
9. रोहित कश्यप
10. अभिमन्यु
*(सभी निवासी – जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश)*
*घटना का विवरण-*
सवार यात्रियों ने बताया कि वे जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) से दर्शन कर लौट रहे थे चोरगलिया जंगल क्षेत्र में पहुँचे तो नाले पर हल्का पानी बह रहा था। जैसे ही वाहन ने नाला पार करने का प्रयास किया, अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वाहन बहकर पलट गया।
*पुलिस आई तो जान में जान आई, रेस्क्यू टीम को यात्रियों ने कहा ‘रियल हीरो’*
*साहस और सेवा का उदाहरण बनी पुलिस टीम-*
तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
*रेस्क्यू टीम-*
थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी
हे0का0 जगदीश सिंह
का0 अकुंश चन्याल,
का0 मो0 नाजिर,
चालक दिनेश लाल
हो0गा0 दिनेश सिंह
परिजनों को फोन द्वारा तत्काल सूचित किया गया।
👏 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा पुलिस टीम की *तत्परता, साहस एवं समर्पण भावना की सराहना* की गई।
नैनीताल पुलिस ने आम लोगो से अपील की है की
*बरसात का मौसम मे
नदी-नालों से दूर रहें, बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, देर रात अनावश्यक यात्रा से बचें।
*आपका जीवन अनमोल है*

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार