
प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर जनपद में ईनामी/ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी* के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी में टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा *फौ०वाद संख्या–1620/2023, एफ०आई०आर० न० 235/2021 धारा 420 भादवि०* से सम्बन्धित स्थाई वारंटी / ईनामी अभियुक्त आबिद खान पुत्र फते मोहम्मद निवासी ग्राम नई थाना विछौर तहसील पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा उम्र 32 वर्ष को आज दिनांक 27/10/24 को सुरागरसी पतारसी कर दबिश देकर नूंह हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध *2,500 रुपए का इनाम* घोषित किया गया था।
*ईनामी अभियुक्त का विवरण*
आबिद खान पुत्र फते मोहम्मद निवासी ग्राम नई थाना विछौर तहसील पुन्हाना जिला नूंह हरियाणा, उम्र 32 वर्ष।
*पुलिस टीम का विवरण-*
▪️ उ०नि० रजत कसाना– प्रभारी सीसीटीएनएस नैनीताल।
▪️ कानि० अनिल गिरी- कोतवाली हल्द्वानी।
▪️कानि० सोनू सिंह – एएनटीएफ।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह