
नैनीताल पुलिस ने नशे के समुन्द्र के बड़े मगरमच्छ को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है पुलिस ने पकडे गये आरोपी के पास से करीब 80 लाख रुपयों की अवैध स्मैक भी बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल की अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु काठगोदाम क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड के पास चैकिंग के दौरान मो०सा० UK18R 6945 को रोककर चैक किये जाने पर मो० सा०) में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
*पूछताछ पर* अभियुक्त ने बताया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु बेचने की फिराक में था, पुलिस टीम की चैकिंग में गिरफ्तार हो गया।
*अभियुक्त-* मंजीत सिंह पुत्र सन्तोक कौर निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता उधमसिंहनगर उम्र 35 वर्षी
*आपराधिक इतिहास-* उक्त के विरूद्ध पूर्व में जनपद पिथौरागढ़ में मु0अ0सं0 71/25 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत है, जिसमें अभियुक्त जेल जा चुका है।
बरामदगी-
275 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 82 लाख 50 हजार)
*पुलिस टीम*
*1.* उ0नि0 दिलीप कुमार
*2.* का0 भानु प्रताप
*3.* का० सुरेन्द्र
*4.* का० प्रेम प्रकाश

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार