
मुज़फ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के अभियोग में वांछित अभियुक्त को मात्र 03 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी निवासी चंधेडी रोड मदरसे के पीछे कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना बुढ़ाना पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 29.11.25 की शाम वकार पुत्र इस्तकार उर्फ वादो नि0 गली नं0 2 चंधेडी रोड कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व गलत हरकत करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0स0-481/25 धारा-137(2)/65(2) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को मात्र 03 घण्टे के अन्दर खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* वकार पुत्र इस्तकार उर्फ वादो निवासी गली नं0 02 चंथेडी रोड कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 आशीष चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* का0 144 सचिन कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1755 दिलीप कुमारथाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार