March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की भोपा पुलिस ने दहेज़ के लिए बीवी का क़त्ल करने वाले खुसनसीब को किया गिरफ्तार, बार बार दहेज़ ना लाने के चलते आरोपी ने अपनी बीवी को उतार दिया था मौत के घाट!

 

मुज़फ्फरनगर की *थाना भोपा पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वदी मौ0 अनस पुत्र मौ0 अन्जर निवासी ग्राम पिमोडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि खुशनसीब पुत्र इन्तजार आदि द्वारा आवेदक की बहन को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दहेज की मांग पूरी न होने पर गला घोट कर हत्या कर दी गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भोपा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 412/2025 धारा 80,85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 103(1),3(5) बीएनएस की वृद्धि की गयी। आज दिनांक 01.12.2025 को थाना भोपा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर कासमपुरा से जटमुझेडा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* खुशनसीब पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम कसौली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 जसवीर सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 इतरत अली थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 375 नरेन्द्र कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर

You may have missed

Share