March 19, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की भोपा पुलिस ने गौशाला के लिए ज़मीन तलाश रहे महात्मा से ठगी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने महात्मा के साथ फ़र्ज़ीवाडा कर हड़प लिए थे करीब 29 लाख रूपये, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से ठगी गई रकम को भी किया बरामद,एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम पर की 25 हज़ार के ईनाम की बौछार !

 

मुज़फ्फरनगर की भोपा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज/ फर्जी कागजात व मोबाईल सिम व आधार कार्ड तैयार कर गऊशाला बनाने के लिए जमीन दिलाने के नाम कुल 28 लाख 50 हजार रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित कुल 07 अभियुक्तगण को थाना भोपा पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18-03-2026 को वादी विष्णुदास पुत्र रामबिहारी दास निवासी निर्मोही अखाडा शुकतीर्थ थाना भोपा जिला मु0नगर द्वारा थाना भोपा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्त हासिम द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर षड्यन्त्र रचकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर गऊशाला बनाने के लिए जमीन दिलाने के नाम पर उनसे कुल 28 लाख 50 हजार रूपये की बेईमानी पूर्वक ठगी करने तथा पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है। इस सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 69/2026 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2)क,351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19-03-2026 को मुखविर की सूचना पर उपरोक्त गिरोह के सरगना / अभियुक्त हासिम पुत्र माँगा निवासी मौ0 नईबस्ती भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को इसके अन्य साथियो के साथ तुगलकपुर रोड सीकरी में सिराज के मुर्गा फार्म से धोखाधडी कर ठगी किये गये 22,00000/- रु0 (बाईस लाख रुपये) की नगदी एवं कम्प्यूटर उपकरणों व दो फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में उपोरक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक कार्यावही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पताः-*

*1- हासिम पुत्र माँगा निवासी मौ0 नईबस्ती भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर (गिरोह सरगना)

*2-* प्रवीन पुत्र भँवर सिंह निवासी मौ0 कलालान भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*3-* दिलशाद पुत्र भौंदा निवासी मौ0 कलालान भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*4-* सुखविन्दर पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम गादला थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*5-* फैजाव पुत्र इस्माईल उर्फ मुन्ना निवासी भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*6-* रवीश पुत्र सुभाष निवासी मौ0 नई बस्ती भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर

*7-* अब्दुल कादिर पुत्र महबूब हसन निवासी किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड

*बरामदगी का विवरणः-*

✔️ 22,00000/- रुपये

✔️ एक मोनिटर

✔️ एक सीपीयू

✔️ एक प्रिन्टर

✔️ एक की-बोर्ड व एक माऊस

✔️ दो फर्जी आधार कार्ड

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0- 69/2026 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2)क,351(3),317(2) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त हासिम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0 674/15 धारा 13 जी एक्ट थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त रवीश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0 690/16 धारा 323,354ग, 452,504 भादवि थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0स0 254/06 धारा 147,148,149,302,307,323,452,504,506 भादवि थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0स0 753/18 धारा 147,148,323,324,325,452,506 भादवि थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*पूछताछ का विवरणः-*

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हासिम करीब कुछ महीनों से विष्णुदास महाराज के निर्मोही अखाडे में आता जाता रहता था उसको महाराज ने बताया था कि उसके पास जमीन का पैसा आया है वह उस पैसे से जमीन खरीदने के लिये जमीन तलाश कर रहे है, इस बात का फायदा उठाकर हम लोगो ने एक योजना बनाई तथा योजना के तहत हम सभी लोगो ने एक फर्जी जमीन का एक फर्जी मालिक नजीर पुत्र मिर्जामान खान निवासी सीकरी तहसील जानसठ जिला मुजफ्फरनगर बनाया जिसका हमने एक फर्जी आधार कार्ड दिया जो हमने कादिर पुत्र महबूब हसन निवासी किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार से कहकर उसके क्म्प्यूटर से बनवाया था। उस फर्जी आधार कार्ड पर हमने सुखविन्दर पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम गादला थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर का फोटो लगा दिया था तथा रवीश को हमने रितेश के नाम से हल्का लेखपाल बनाया था उसका आधार कार्ड भी हमने कादिर पुत्र महबूब से बनवाया था। नजीर का फर्जी आधार कार्ड हमने विष्णु दास महाराज को दिखाकर बताया कि इस आदमी के नाम पर करीब 42 बिग्हा जमीन पर पोपलर का बाग है जिसमें करीब 4500 बडे छोटे पेड खडे है तथा महाराज विष्णु दास की जमीन मालिक नजीर के रुप में सुखविन्दर से मुलाकात कराकर उस बाग का सोदा 31 लाख रुपये में कर लिया था तथा हमने महाराज विष्णुदास से पैसे ठगने के लिये फर्जी तरीके से एक इकरारनामा बनवाया तथा इकरारनामा बनवाते समय ही हमने विष्णुदास से उसी समय 28,50,000 रुपये ठग लिये थे तथा बाबा को हमने जो मोबाईल नम्बर दिये थे उनकी सिम रवीश पुत्र सुभाष निवासी मौ0 नई बस्ती भोकरहेडी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा फर्जी तरीके से निकालकर दिये थे जिन्हे हमने बाबा से ठगी करने के बाद तोडकर फैक दिये थे ताकि हमसे कोई सम्पर्क न हो सकें ।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1-* प्र0नि0 जसवीर सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*2-* निरी0 नरेन्द्र सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*3-* उ0नि0 विवेक चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*4-* उ0नि0 सुमित चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*5-* उ0नि0 मनोज कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*6-* हे0का0 804 विकास सिरोही सर्विलांस सैल

*7-* है0का0 890 तेजेन्द्र सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*8-* है0का0 554 जीवनलाल थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*9-* का0 631 प्रवीन कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*10-* का0 925 प्रमोद कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*11-* का0 2282 नरेन्द्र कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*12-* का0 1711 अमित कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*13-* का0 141 मुकेश राठी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना भोपा पुलिस टीम को 25,000/- रुपये से पुरस्कृत किया गया है साथ ही प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया है।*

 

You may have missed

Share