March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

शिव भक्तो की सेवा सुरक्षा मे लीन दिखी मुजफ्फरनगर पुलिस, कांवडियो को सुरक्षा के साथ साथ वितरित किया फल प्रसाद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकत अभिषेक सिंह द्वारा जनपद में कांवड़ियों की सुरक्षा और हरसंभव मदद करने के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रुपाली राव व थाना प्रभारी सिखेडा श्री अविनाश गौतम द्वारा थानाक्षेत्र सिखेडा पर कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी। इस दौरान कांवड़ियों को फल, पानी, जूस आदि का वितरण किया गया तथा सभी से कुशलता पूछी गयी एवं मार्ग से गुजर रहे कांवडियों का भव्य स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की गयी। हर्षाेल्लास के वातावरण में बम भोले के नारे लगाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया। क्षेत्राधिकारी नई मण्डी द्वारा कांवड़ मित्रों को टी-शर्ट भी वितरित की गयी।

You may have missed

Share