
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने *ऑपरेशन सवेरा- “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”*अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत, मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्तगण की सम्पत्ति (अनुमानित कीमत करीब 80 करोड रूपये) के जब्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी से आदेश पारित कराये गये। मजफ्फरनगर पुलिस द्वारा की गयी यह कार्यवाही अबतक की उत्तर भारत व प्रदेश में की गयी बडी कार्यवाहियों में से एक है।*
जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक पुत्र सरताज निवासी पठेरा थाना फतेहपुर पूरवा जनपद बरेली हाल पता मौ0 अतिशाहबजान मीरानपुर कटरा थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया था जिसके कब्जे से करोड रूपये कीमत की स्मैक बरामद किया गया था । अभियुक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/विक्रय कर करोडों रूपयों की अवैध सम्पत्तियां अर्जित की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु तथा अवैध आर्थिक लाभ से अर्जित की गयी सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ सरताज उपरोक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गयी सम्पत्तियों की जांच की गयी तथा अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ सरताज उपरोक्त तथा उनके परिजनों व रिश्तेदारों के नाम पर अर्जित की गयी ऐसी सम्पत्तियों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार की गयी। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट – 1985 की धारा 68(F) के तहत उक्त सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी SAFEM(FOP)A, 1976 &NDPS ACT 1985, NEW DELHI को रिपोर्ट प्रेषित की गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस द्वारा उक्त सम्पत्तियों के जब्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रभावी पैरवी एवं साक्ष्य प्रस्तुत किये गये। साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह पाया गया कि उक्त अभियुक्त ने मादक पदार्थों की तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जित कर स्वंय तथा परिजनों के नाम पर सम्पत्तियां खरीदी गयी हैं। इस पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा दिनांक 24.03.2026 को अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ सरताज उपरोक्त द्वारा स्वंय तथा परिजनों व रिश्तेदारों के नाम पर मादक पदाथों की विक्रय कर जनपद बरेली व शाहजहांपुर में अर्जित की गयी 34 अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण के आदेश पारित किये गये। उक्त सम्पत्तियों का बाजार मूल्य करीब 80 करोड रुपये है।
*1.* अभियुक्त जनपद शाहजहांपुर का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है।
*2.* अभियुक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी कर जनपद बरेली व शाहजहांपुर में 34 सम्पत्तियां अर्जित की गयी है जिनकी कीमत करीब 80 करोड रूपयें है।
*3.* मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा की गयी यह कार्यवाही अबतक की उत्तर भारत व प्रदेश में की गयी बडी कार्यवाहियों में से एक है।
*अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक पुत्र सरताज निवासी पठेरा थाना फतेहपुर पूरवा जनपद बरेली हाल पता मौ0 अतिशाहबजान मीरानपुर कटरा थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर।
*अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 06/2018 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना स्पेशल सेल दिल्ली।
*2.* मु0अ0सं0 41/2023 21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच दिल्ली।
*3.* मु0अ0सं0 421/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना एरिया जनपद शाहजहांपुर।
*4.* मु0अ0सं0 433/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना एरिया जनपद शाहजहांपुर।
*5.* मु0अ0सं0 470/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर।
*6.* मु0अ0सं0 106/2017 धारा 452,307,323,504,506 भादवि थाना फतेहगंज जनपद बरेली।
*7.* मु0अ0सं0 144/2022 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना देवरनिया जनपद बरेली।
*8.* मु0अ0सं0 360/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*9.* मु0अ0सं0 246/2025 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच आईएससी चानक्यपुरी दिल्ली।
*10.* मु0अ0सं0 218/2025 धारा 21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना डब्लूआरआई क्राइम ब्रांच राजोरी गार्डन दिल्ली।
*11.* मु0अ0सं0 327/2025 धारा 115(2),351(3),352 बीएनएस थाना दिल्ली, दिल्ली।
*अभियुक्त बाबू उर्फ रियाज उर्फ असफाक उपरोक्त द्वारा स्वंय, परिजनों तथा रिश्तेदारों के नाम पर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्तियो का विवरण-*
*1.* 0.24175 हैक्टेयर भूमि ग्राम पडेरा थाना फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 30,00,875/- रूपये।
*2.* 0.284 हैक्टेयर भूमि ग्राम पडेरा थाना फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 24,00,680/- रूपये।
*3.* 0.24175 कृषि भूमि ग्राम पडेरा थाना फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 30,00,510/- रूपये।
*4.* 01 प्लाट 171.34 वर्ग मीटर कटरा शाहजहांपुर कीमत करीब 36,08,510/- रूपये।
*5.* 0.1950 हैक्टेयर में ईट का भट्टा ग्राम ताहरपुर थाना जादोपुर जिला शाहजहांपुर कीमत करीब 17,50,06,895/- रूपये
*6.* 0.605 हैक्टेयर में ईट का भट्टा ग्राम ताहरपुर थाना जादोपुर जिला शाहजहांपुर कीमत करीब 6,20,58,900/- रूपये
*7.* 0.1375 हैक्टेयर में ईट का भट्टा ग्राम ताहरपुर थाना जादोपुर जिला शाहजहांपुर कीमत करीब 9,85,60,000/- रूपये
*8.* 01 प्लाट 83.7 वर्ग मीटर ग्राम मीरनापुर थाना कटरा शाहजहांपुर(विल्डिंग मैटेरियल का 04 मंजिला शोरूम) कीमत करीब 20,16,00,500/- रूपये
*9.* 01 प्लाट 293 वर्ग मीटर ग्राम मीरनापुर थाना कटरा शाहजहांपुर(विल्डिंग मैटेरियल का शोरूम) कीमत करीब 10,26,84,000/- रूपये
*10.* 0.583 हैक्टेयर कृषि भूमि ग्राम जलालपुर तिलहर जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 36,91,850/- रूपये
*11.* 0.809 हैक्टेयर कृषि भूमि तिलहर जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 60,04,500/- रूपये
*12.* 0.542 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 8,26,970/- रूपये
*13.* 0.0801 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 90,70,000/- रूपये
*14.* 01 प्लाट 70.308 वर्ग मीटर मीरनापुर कटरा जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 20,69,000/- रूपये
*15.* 0.5470 हैक्टेयर कृषि भूमि ताहरपुर तिलहर जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 40,56,000/- रूपये
*16.* 0.583 हैक्टेयर कृषि भूमि भोजपुर तिलहर जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 36,05,800/- रूपये
*17.* 0.653 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 32,65,800/- रूपये
*18.* 0.03625 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर जिला बरेली कीमत करीब 3,26,510/- रूपये
*19.* 01 प्लाट 88 वर्ग मीटर कटरा जनपद शाहजहांपुर(आलीशान का मकान) कीमत करीब 8,47,640/- रूपये।
*20.* 01 प्लाट 76.725 वर्ग मीटर कटरा जनपद शाहजहांपुर(आलीशान का मकान व चार मंजिला काम्पलेक्स) कीमत करीब 10,56,00,000/- रूपये।
*21.* 0.080 हैक्टेयर कृषि भूमि कटरा जनपद शाहजहांपुर कीमत करीब 68,00,000/- रूपये
*22.* 01 प्लाट 91.64 वर्ग मीटर मीरनापुर जनपद शाहजहांपुर(आलीशान का मकान) कीमत करीब 88,50,682/- रूपये।
*23.* 01 प्लाट 70.308 वर्ग मीटर मीरनापुर जनपद शाहजहांपुर(आलीशान का मकान) कीमत करीब 1,02,56,800/- रूपये।
*24.* 0.1704 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 16,44,000/- रूपये
*25.* 0.1236 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 12,56,000/- रूपये
*26.* 0.150 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 20,72,580/- रूपये
*27.* 0.2863 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 24,86,530/- रूपये
*28.* 0.3675 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 28,89,580/- रूपये
*29.* 0.063 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 12,29,800/- रूपये
*30.* 0.225 हैक्टेयर कृषि भूमि पडेरा फरीदपुर बरेली कीमत करीब 18,42,860/- रूपये
*31.* 0.27275हैक्टेयर कृषि भूमि कटरा शाहजहांपुर कीमत करीब 12,47,950/- रूपये
*32.* 01 वैगनआर कार नम्बर कीमत करीब 3,00,000/- रूपये
*33.* 01 स्वराज ट्रैक्टर कीमत करीब 2,50,000/- रूपये
*34.* 01 स्वराज ट्रैक्टर कीमत करीब 3,00,000/- रूपये
*उपरोक्त सभी सम्पत्तियो की अनुमानित कीमत करीब 80 करोड रूपये है।*
*“इस कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि मादक पदार्थों की तस्करी जैसे जघन्य अपराधों से अर्जित कोई भी अवैध सम्पत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी। पुलिस प्रशासन ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरत विधिक कार्यवाही करते हुए उनकी आर्थिक रीढ तोड़ने के लिए दृढ संकल्पित है। जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस नशे के व्यापार से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध सतत् अभियान चला रही है। नशे के कारोबार से अर्जितअवैध सम्पत्ति जब्ती की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि समाज में नशे के दुष्प्प्रभावों को समाप्त किया जा सके”- श्री संजय कुमार वर्मा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर)*
उपरोक्त उत्कृष्ट कार्यवाही के सफल निष्पादन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना बुढाना के व0उ0नि0 ललित शर्मा एवं क0ऑ0 विपिन कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार