March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुजफ्फरनगर थाना छपार पुलिस ने टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से अभद्रता करने, टोल के संचालन को बाधित करने तथा बिना किसा कारण के टोल फ्री करने व मार्ग को अवरूद्ध कर यातायात बाधित करने वाले 07 अभियुक्तो पर की कडी कार्यवाई,टोल पर दबंगई दिखाने वाले सभी आरोपीयो को खिलाई हवालात की हवा।

 

मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना छपार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11.08.2024 को थाना छपार पुलिस द्वारा टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से अभद्रता करने, टोल के संचालन को बाधित करने तथा बिना किसा कारण के टोल फ्री करने व मार्ग को अवरूद्ध कर यातायात बाधित करने वाले 07 अभियुक्तगण को छपार टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 11.08.2024 को थाना छपार पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोगों के द्वारा एनएच-58 पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर हंगामा किया जा रहा है तथा टोलकर्मियों के साथ अभ्रदता कर टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है साथ ही मार्ग को अवरूद्ध कर यातायात को भी बाधित किया जा रहा है। सूचना पर थाना छपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा छपार टोल प्लाजा से 07 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। थाना छपार पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विरूद्ध टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 232/24 धारा 190/191(2)/324(2)/126(2)/308(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* शाकिर मुखिया पुत्र शहजाद निवासी ग्राम नगला राई थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*2.* आसिफ पुत्र नसीम निवासी ग्राम बरला थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*3.* अजीम पुत्र अफजाल निवासी सड़क वाली मस्जिद के पास कस्बा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*4.* दानिश पुत्र यासीन निवासी झोड के पास कस्वा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*5.* आमिश पुत्र कल्लू निवासी बढीवाला थाना छपार मुजफ्फरनगर।

*6.* परवेज पुत्र हमीद निवासी काजियान वाली मस्जिद के पास कस्वा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर।

*7.* नौमान पुत्र नय्यूम निवासी अम्बहेटा थाना बडगांव

You may have missed

Share