
जनपद मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में किरायेदारों व नौकरों आदि के सत्यापन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में दिनांक 23.11.2025 को थाना चरथावल पुलिस टीम किरायेदारों/नौकरो का सत्यापन किया जा रहा था इसी दौरान सूचना मिली की कस्बा चरथावल में पावटी रोड पर स्थित एक गोदाम में पटाखों का अवैध निर्माण व भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा गोदाम पर की तलाशी ली गयी तो वहां पर भारी मात्रा बने-अधबने पटाखे तथा पटाखे बनाने की सामग्री मिली जिसे पुलिस द्वारा जब्त/बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* अरशद पुत्र रियासत निवासी मौ0 तीरगरान कस्बा व थाना चरथावल मुनगर उम्र करीब 30 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
🔹 1600 अनार पटाखे
🔹 25 कि0ग्रा0 रुई पाउडर
🔹 05 प्लास्टिक के कट्टो मे अधबने अनार करीब 1600
🔹 10 कि0ग्रा0 लाल मिट्टी
🔹 15 कि0ग्रा0 चिपकन पदार्थ
🔹 100 फ्यूज (बत्ती) अनार पटाखा
🔹 11 गत्ते पैटी
🔹 कच्चा माल अनार बनाने हेतु कुल बण्डल 94 प्रत्येक मे 37 रंग खाकी कुल संख्या 3778
🔹 एक पैकट गत्ता लेबल कुल 500
🔹 सील पैकिंग मशीन 08 मय 08 लोहा डाई
🔹 पटाखा बनाने में प्रयुक्त कैमिकल व सामग्री (02 छलनी कैमिकल छानने व एक सफेद बाल्टी प्लास्टिक , अलग अलग ब्राण्ड के स्टीकर रंग काला पीली गोल्डन नीला आदि करीब 200, काला चिंगारी लोहा कैमिकल करीब 05 कि0ग्रा0 ,कैमिकल शोरा सफेद रंग करीब 03 कि0ग्रा0 हरी व सफेद पोलिथिन मे ,फायर सेफ्टी सिलिण्डर 03 आदि)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 296/2025 धारा 288/125 बीएनएस व 5/9B विस्फोटक अधि0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त अरशद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 358/22 धारा धारा 9(B)(1)(a) विस्फोटक अधि0 थाना चरथावल मु0नगर
*2.* मु0अ0सं0 296/2025 धारा 288/125 बीएनएस व 5/9B विस्फोटक अधि0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 तेजवीर सिंह थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1400 राहुल गिरी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1034 तेजेन्द्र धामा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार