
मुजफ्फरनगर की थाना मंसूरपुर पुलिस ने हाइवे किनारे खडे वाहनों से डीजल व सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर चोर अभियुक्त घायल सहित कुल 04 चोरो को मुठभेड का बाद गिरफ्तार किया है पुलिस ने घायल अवस्था मे गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 ट्रक नम्बर यूपी 15 सीटी 6007(सीजशुदा), 01 कैन में 20 लीटर डीजल, डीजल चोरी करने के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद किथा है प्राप्त सूचना के आधार परदिनांक 20.09.2024 की रात्रि को थाना मंसूरपुर पुलिस चौकी राखी पब्लिक स्कूल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान 01 ट्रक आता हुआ दिखाई दिया जिसे चैकिंग हेतु टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया परन्तु ट्रक ड्राईवर ने ट्रक को तेज गति से ले जाकर आगे मोड पर मोड दिया जिसमें सवार 04 बदमाशों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, बदमाशों ने पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा अन्य तीन बदमाशों को दौराने काम्बिंग गिरफ्तार किया गया। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* मुकर्रम पुत्र मौ0 अलीमुद्दीन निवासी ग्राम सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ।(घायल)
*2.* मौ0 अहमद पुत्र अफसर निवासी ग्राम सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ।
*3.* गुल मौहम्मद पुत्र अययूब निवासी ग्राम सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ।
*4.* मारूफ पुत्र वहीद निवासी ग्राम दहरा थाना धौलाना जनपद मेरठ।
*बरामदगी-*
✅ 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
✅ 03 चाकू नाजायज।
✅ 01 ट्रक नम्बर यूपी 15 सीटी 6007(सीजशुदा)
✅ 01 कैन में 20 लीटर डीजल व चोरी करने के उपकरण(पेंचकस, 01 हथौडी, 02 बाल्टी, 02 ड्रम व 02 पाईप बरामद हुए है इस मुठभेड मे
*1.* उ0नि0 पंकज शर्मा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 नन्द किशोर शर्मा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* है0का0 326 सुभाष कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 73 सलीम खां थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 721 अजय कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 292 बलजीत सिंह थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 81 विकास कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 2251 पवन कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 2376 चन्द्रवी सिंह थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*10.* का0 2377 अमित कुमार थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 219 धनवीर नागर थाना मंसूरपुर, शामिल रहे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह