October 21, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर गुलफाम को किया गिरफ्तार, लंबे समय से दे रहा था गौ कशी की घटना को अंजाम, पुलिस की गोली लगने के अब करेगा जेल मे विश्राम !

 

मुज़फ्फरनगर की थाना रतनपुरी पुलिस ने 1 शातिर गौकश को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया है पुलिस को पकडे गए आरोपी के कब्ज़े से कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 मोटर साइकिल स्प्लेंडर बिना नम्बर प्लेट बरामद हुईं है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा बुढ़ाना खतौली मार्ग पर आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति /वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रूका तथा मोटरसाईकिल को ग्राम कितास (इंचौडा) जाने वाले मार्ग पर मोड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाश की मोटरसाईकिल तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी। बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेतों में घुस गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* गुलफाम उर्फ बल्ला पुत्र खचेडू निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 45 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

✅ 01 मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट स्पलेण्डर

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0- 198/2025 धारा 109(1), 317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त गुलफाम उर्फ बल्ला पुत्र खचेडू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0- 15/2025 धारा 3/5ए/8 सीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि. थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0- 64/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भादवि. थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*3.* मु0अ0सं0- 74/2024 धारा 4/25 भादवि. थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*4.* मु0अ0सं0- 193/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5(क)/8 गौवध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर। (वांछित)

*5.* मु0अ0सं0- 198/2025 धारा 109(1),317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* थाना प्रभारी राकेश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 अजय सोलकी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*4.* का0 294 नवीन कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 1821 प्रमोद कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*नोट-* थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त गुलफाम उर्फ बल्ला शातिर किस्म का गौकश है तथा थाना रतनपुरी पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-193/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5(क)/8 गौवध अधिनियम में वांछित चल रहा था

You may have missed

Share