
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने इस संबंध में एक बैठक अभियंताओं के साथ कि जिसमें उन्होंने शहर में स्थित समस्त काम्प्लेक्स इत्यादि के बेसमेंट को पूरी तरह से खाली रखने एवं यहां रैंप आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं
देहरादून शहर में तमाम कॉम्प्लेक्स खुले हुए हैं जिनमें प्राधिकरण की ओर से अनिवार्य रूप से बेसमेंट का प्रावधान किया गया है। इन बेसमेंट में पार्किंग हो रही है या नहीं या फिर इनका कोई कमर्शियल गतिविधि में इस्तेमाल तो नहीं कर रहा, इसकी भी नियमित रूप से जांच का कार्य किया जाता है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी ने इसे लेकर प्राधिकरण के अभियंताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमे उन्होंने समस्त को निर्देश दिए कि वे अपने अपने सेक्टरों में स्थित कॉम्प्लेक्स आदि की जांच करा लें ताकि वस्तुस्थिति का पता चल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन बसेमेंट्स मे रैंप की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई, बिजली पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जानकारी दी कि शहर में बेसमेंट की जांच का कार्य अभियंताओं द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है और मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित को नोटिस जारी किए जाएंगे। बैठक में सचिव श्री मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव श्री गौरव सिंह चटवाल, समस्त अभियंतागण आदि उपस्थित रहे।


More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक, सम्बन्धित अधिकारियों की लापरवाही पर मुख्य सचिव ने जताई कड़ी नाराजगी