
उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के निर्देशानुसार मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज आज दो मामलों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
-माजरी ग्रांट में श्री अंकुर डोभाल, सोहन उनियाल व अन्य निवासीगण शिव कॉलोनी के द्वारा लगभग 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग कर ली गयी थी। एसडीएम डोईवाला के आदेशुनसार आज उक्त को सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभियंता हितेंद्र शर्मा एवं सुपरवाइजर प्यारे लाल व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया गया।
2-माजरी ग्रांट में ही श्री सुभाष पाल व अन्य निवासीगण शिव कॉलोनी के द्वारा लगभग 8 बीघा अवैध प्लॉटिंग कर ली गयी थी। एसडीएम डोईवाला के आदेशुनसार आज उक्त को भी सहायक अभियंता श्री राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभियंता श्री हितेंद्र शर्मा एवं सुपरवाइजर श्री प्यारे लाल व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया गया।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप