नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए माॅल/टावरों के बेसमेंट, छतों आदि का निरीक्षण करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गये हैं।
उप नगर आयुक्त, रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा घंटाघर से बल्लुपुर चोक से चकराता रेाड के बेसमेंट युक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माॅल एवं टावरों में डेगू लार्वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेंगू लार्वा पाये जाने पर निम्न प्रतिष्ठानों का चालान किया गया।
1. सुरेश कुमार के पार्किंग बेसेंमेंट का रू 5000/-।
2. कमल वाधवा फस्र्ट पराईज टावर का रू 20,000/- ।
3. प्रवीन कौशल रू0 2000/-
4. हर्ष आनन्द डब्ल्यू टावर शोरूम का रू 5,000/-।
5. अशोक एसोसियेट का रू 50,000/-
6. जनपथ शापिंग काम्पलेक्स के सभी दुकानदारेां को 5000/- के नोटिस दिये गये।
इसके अतिरिक्त आज दिनांक 16.09.2023 को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 अविनाश खन्ना द्वारा हाथीबडकला क्षेत्र में सघन चंेकिग अभियान चलाया। चेंकिग के दौरान हाथीबडकला में बने सेन्टेरियों माॅल का भी निरीक्षण किया गया जिसकी छत पर पानी जमा मिला जिसमें डेंगू के लार्वा भारी संख्या में पाये गये। नगर निगम की टीम द्वारा माॅल पर रू0 50,000/-का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। यहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह