
नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जल संरक्षण जीवन संरक्षण विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में श्री कल्याण सिंह रावत मैती आंदोलन के प्रणेता तथा पदमश्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। डॉ ललित नारायण मिश्र अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय तथा श्री रवि पांडे अधीक्षण अभियंता शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड देहरादून विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए ।गोष्ठी में जल संरक्षण जीवन संरक्षण पर शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए नौ स्थानों में योजना प्रारंभ करने के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही मुख्य अतिथि श्री कल्याण सिंह रावत द्वारा जल की महत्ता एवं जल की चुनौतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही हिमालय में हो रहे जलवायु परिवर्तन एवं नदियों के घटते जल स्तर पर चिंता भी व्यक्त की गई। डॉ ललित नारायण मिश्र अपर निदेशक द्वारा अपने सेवा काल के दौरान के अनुभव तथा जल के संबंध में घटित घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए इसकी महत्व को रेखांकित किया गया।
श्री रवि पांडे अधीक्षण अभियंता द्वारा कंबोडिया में वर्षा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई तथा इसी प्रकार की योजनाएं बनाने पर बल दिया गया।

गोष्ठी में श्री विनोद जुगदान श्री गजेंद्र ramola,श्री राम सिंह खत्री, श्री श्यामलाल, श्री रमेश रावत आदि भी उपस्थित हुए।
गोष्ठी का संचालन सहायक नगर आयुक्त श्री चंद्रकांत भट्ट द्वारा किया गया।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह