
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल के लालकुआ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ऐसे निर्विरोध संचालक मंडल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं जो कि लगातार 11वीं बार दुग्ध संघ संचालक मंडल के निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं।
पिछले कई बार से निर्विरोध संचालक मंडल के सदस्य चुने गए मुकेश बोरा इस बार भी निर्विरोध ही चुने गए हैं, सबसे पहले 1999 में मुकेश बोरा निर्विरोध संचालक मंडल के सदस्य चुने गए और उस दौरान दिग्गज कांग्रेसी नेता ज्ञान सिंह गुसाई से मात्र एक वोट से अध्यक्ष पद पर मात खा गए थे, इसके बाद 2001 में संचालक मंडल के निर्विरोध सदस्य बने, फिर 2006, 2008, 2009 और 2012 में भी निर्विरोध ही संचालक मंडल के सदस्य चुने गए, वर्ष 2013 में मुकेश बोरा पहली बार दुग्ध संघ संचालक मंडल के सदस्य के लिए चुनाव लड़े और उस चुनाव में भी वह विजयी हुए, उसके बाद पुनः 2017 में बने तथा 2018 में निर्विरोध संचालक मंडल का सदस्य बनने के साथ- साथ अध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित हुए, तथा इस बार 2024 में भी निर्विरोध ही संचालक मंडल के सदस्य
बने हैं।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप