
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान खाद (यूरिया) न मिलने की वजह से काफी परेशान है, लेकिन प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी का इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं है | अब सहकारी समितियां में खाद्य आनी शुरू हुई है, लेकिन खुले बाजार में कई महीनों से यूरिया नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से सक्षम किसान भी खाद नहीं खरीद पा रहे हैं | जो खाद किसानों को दिसंबर तक मिलनी चाहिए थी वो जनवरी अंत में भी नहीं मिल पाई, इसका जिम्मेदार कौन है ! अब खाद की आपूर्ति शुरू हुई है, जोकि नाकाफी है यानि एक तरह से ऊंट के मुंह में जीरा है | एक तो वर्षा देर से होने के कारण किसान पहले ही परेशान था, दूसरा सही समय पर खाद न मिलने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई | गैर जिम्मेदार कृषि मंत्री को किसानों का दर्द सुनाई नहीं दे रहा है और न हीं इनके द्वारा इस दिशा में कोई ठोस प्रयास किया गया | अधिकांश गरीब किसान सब्सिडी वाली खाद पर ही निर्भर होते हैं तथा कई को सहकारी समितियां के माध्यम से उधार मिलने वाली खाद पर ही निर्भर रहना पड़ता है | आखिर कृषि मंत्री कर क्या रहे हैं ! आखिर ऐसे भ्रष्ट मंत्री का पद पर बने रहने का क्या औचित्य है ! मोर्चा कृषि मंत्री से इस गैर जिम्मेदाराना एवं लापरवाह कृत्य का सबब जानना चाहता है ! मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को सरकार के समक्ष रखेगा | पत्रकार वार्ता में- प्रमोद शर्मा व दरबान सिंह असवाल मौजूद थे |

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा