
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आजकल विद्युत विभाग द्वारा 2-4 हजार रुपए के बकाया विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं तथा वहीं दूसरी ओर सरकारी महकमों, बड़े-बड़े उद्योगपतियों/ बड़े-बड़े व्यवसायियों, जिन पर लाखों रुपए बकाया चल रहा है, उन पर विभाग हाथ डालने से कतरा रहा है | प्रदेश में यह दोहरा मापदंड निश्चित तौर पर यह दर्शा रहा है कि चाबुक सिर्फ गरीबों पर ही चलेगा ! गरीब उपभोक्ता का दोष सिर्फ इतना है कि वो एक- आध बकाया बिल का भुगतान किसी कारणवश/ मजबूरी के चलते नहीं कर पाया | नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सरकार लाइन लॉस कम करने में अपनी नाकामी का ठीकरा उपभोक्ताओं के सर पर फोड़ रही है, जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता | मोर्चा सरकार से मांग करता है कि भेदभाव/ दोहरा मापदंड अपनाना बंद करे | पत्रकार वार्ता में -दिलबाग सिंह एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

More Stories
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का किया विकासनगर पुलिस ने अंत, चंद घंटों में ही पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त,युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 05 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों द्वारा युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 01 लाख रू0 की डिमाण्ड !
एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही,एसटीएफ कुमायूं यूनिट और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी,कार्यवाही मे 9416 प्रतिबन्धित कैप्सूल, 1300 टैबलेट व 51 कफ सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर स्वामी को गिरफ्तार करते हुए NDPS एक्ट में मुकदमा किया दर्ज !*
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !