उत्तराखंड आ गया मानसून, राज्य में आज भारी बारिश होने की चेतावनी…….
देहरादून: प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज बिजली चमकने के साथ ही कई दौर की बारिश होगी। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो एक जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक राज्य में यलो अलर्ट के साथ कहीं-कहीं भारी बरसात तथा कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तेज दौर होने की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है तथा नैनीताल और देहरादून में भारी से बहुत भारी बरसात को लेकर और ओरेंज अलर्ट को लेकर प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देश मौसम विभाग ने जारी किए है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की कि दिल्ली में 1 जुलाई तक “बहुत भारी बारिश” होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश