March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नये साल के जश्न मे शराब का मिश्रण 51 लोगो को पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 40 हुड़दंगी व 11 नशेड़ी चालकों को गिरफ्तार कर खिलाई हवालात की हवा, एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी देर रात तक जमे रहे सड़को पर !

 

नैनीताल मे *नव वर्ष जश्न के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 40 हुड़दंगी व 11 नशेड़ी चालक गिरफ्तार कर हवालत की हवा खिला दीं नए साल के जश्न मनाने की आड़ मे उत्पात मचाने वालों पर नज़र रखने के लिए एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने देर रात तक क्षेत्र भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारियो और कर्मचारियों की होशला अफजाई की आपको बता दे की *नव वर्ष के जश्न के दौरान* जनपद नैनीताल में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु *नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही।* जश्न की आड़ में किसी भी प्रकार के *हुड़दंग, शराबखोरी व कानून उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया गया। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* स्वयं *मध्यरात्रि तक लगातार क्षेत्र भ्रमण पर रहे* एवं कानून व्यवस्था की कमान संभालते हुए मौके पर उपस्थित रहकर *अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।*

 

*👉 पुलिस कार्यवाही*

 

 

*✔️ 40 हुड़दंगी पुलिस एक्ट में हिरासत*

*✔️ 11 नशेड़ी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज*

*✔️ 206 वाहन चालकों पर कार्यवाही*

*✔️ ₹50,200/- का जुर्माना वसूला*

एसएसपी नैनीताल ने कहा की नैनीताल पुलिस आमजन व पर्यटकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।लेकिन शांति भंग करने वालों पर आगे भी कठोर कार्यवाही* की जाएगी।

 

 

You may have missed

Share