देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारी गणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें तथा उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया है।

More Stories
खेलों से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास, सांसद खेल महोत्सव से मिल रहा छुपी प्रतिभाओं को मंच:सांसद डा. नरेश बंसल !
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर मसूरी पुलिस पहुंची एकल रह रहे बुजुर्गों के द्वार, सिनियर सिटीजनों से मिलकर पूछी कुशलक्षेम, हर मुसीबत की घड़ी मे साथ खड़े रहने का दिलाया एहसास !
नैनीताल पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध नशीले केप्सूलो के साथ शाहरुख को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा मे नशे के इंजेक्शन किये बरामद, नशे की मंडी बन चुके वन भूल पूरा का रहने वाला है आरोपी !