
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा सुवाखोली और पुरकुल के बिजली घर का निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जाए।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी खड़े-गले खंभों को एक माह के भीतर तत्काल ठीक करने या उनके स्थान पर नए खंभे लगाए जाने के निर्देश भी दिये। मंत्री जोशी ने मसूरी में भूमिगत केब्लिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में बिजली घर से की संभावनाओं तलाशने के निर्देश भी दिये। मंत्री जोशी ने कहा जहां ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां तत्काल टांसफार्मर लगाये जाए। उन्होंने ट्रांसफर लगाने के कार्य और क्षेत्र में थ्री फेस एवं बंच केब्लिंग के कार्य को भी तत्परता से करने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राहुल जैन, ईई राकेश कुमार, ईई प्रवेश कुमार, एसडीओ केवल सिंह, ई.ई एसडी बिष्ट, पार्षद भूपेंद्र कठेत, पार्षद सत्येंद्र नाथ, संजय नौटियाल, योगेश, कमल थापा, चुन्नीलाल, नंदिनी शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग