
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़को से संबंधित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गो के निर्माण कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
मंत्री जोशी ने बैठक में अधिकारियों को सहस्त्रधारा रोड़ का डामरीकरण बारलोगंज चामासारी, सालावाला, विजय कालोनी, सहस्त्रधारा बायपास, अमन विहार सहित कई जगहों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने निर्धरित तिथि पर कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को शासन से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने ओर सड़क,पुल, आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लिरेंस की दिक्कतों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वीर सिंह, डीएफओ नीतीशमणि त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता प्रत्युश कुमार, अधिशासी अभियंता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग