*कोतवाली ज्वालापुर*
दिनांक 26/02/23 को समय सुबह लगभग 4:00 बजे अमित चौहान द्वारा आसपास हलचल होने पर घर से बाहर निकल कर देखा तो उनकी स्विफ्ट गाड़ी कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर के ले जा रहे थे।
जिनके द्वारा उक्त घटना के संबंध में चेतक पर तैनात कॉन्स्टेबल जसवीर चौहान व कांस्टेबल कृष्ण रावत को फोन पर जानकारी दी गई।
*पुलिस कार्यवाही*
चेतककर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कंट्रोल रूम को कार चोरी संबंधी सूचना से अवगत कराया गया जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सहारनपुर/ मेरठ/मुजफ्फरपुर कंट्रोल रूम को भी कार चोरी की सूचना से अवगत कराया गया।
चोरी हुए कार में जीपीएस की सुविधा के कारण लोकेशन देखते हुए चेतक कर्मियों द्वारा प्राइवेट कार से उक्त कार का पीछा किया गया।
जिसका पॉजिटिव रिजल्ट सामने आया शुरुआती 50 km के अंतर को चेतक कर्मचारियों ने 8 बजे बुलंदशहर सिटी में समाप्त करते हुए गाड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस को देख कर चोर मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
वाहन स्वामी राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर निवासी अमित चौहान की तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा उनकी कार चोरी कर लेने संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई है l
कार मालिक ने चेतक पुलिसकर्मियों की दिलेरी की प्रशंसा करते हुए हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया गया।
*पुलिस टीम*
1.उपनिरीक्षक सुनील रमोला
2.का01313कृष्णा रावत
3.का674 जसवीर चौहान

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग