
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शिवपुर क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम आयुक्त वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शिवपुर वार्ड संख्या-18 के स्थानीय निवासियों ने बदहाल रास्ते के निर्माण को लेकर नगर आयुक्त कोटद्वार को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल निर्माण कराए जाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि शिवपुर वार्ड संख्या- 18, गोपाल कॉलोनी का करीब दो सौ मीटर रास्ता पिछले लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। स्थानीय निवासियों और विशेषकर स्कूली बच्चों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को सूचित किए जाने के बाद जे.ई. द्वारा रास्ते की नाप तोल भी की जा चुकी है, लेकिन आज तक इस पर कार्य शुरु नहीं हो पाया है। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में शिवपुर निवासी कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, कांग्रेस महानगर कोटद्वार के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, गणेश नेगी, पूरण सिंह, राजमोहन सिंह नेगी, भगवती प्रसाद बुड़ाकोटी, जीवन सिंह कोली, मायाराम कंडवाल, मदन सिंह, बलवंत सिंह, जितेंद्र बिष्ट आदि शामिल थे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश