
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
देहरादून डोईवाला ऋषिकेश मार्ग में सॉन्ग पुल के पास एक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के किनारे पड़ा था तथा भीड़ द्वारा उसको घेरा गया था। उसी समय श्री शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी डोईवाला जो वीआईपी प्रोटोकॉल ड्यूटी में एयरपोर्ट जा रहे थे , के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर संबंधित व्यक्ति को अपने वाहन से हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट पहुंचाया गया ।
साथ ही दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की स्कूटी को पुलिस के माध्यम से थाने में सुरक्षित रखा गया एवं उनके परिजनों को भी सूचित किया गया। प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति मोहम्मद इमरान पुत्र श्री अहमद अली निवासी भनियावाला देहरादून है जो संभवत बार एसोसिएशन देहरादून के सदस्य भी हैं । परिचय पत्र उनकी जेब से प्राप्त हुआ है.। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य नहीं है सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं तथा इलाज चल रहा है ।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग