
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की रायपुर पुलिस में वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवांश सेमवाल पुत्र श्री गोवर्धन सेमवाल निवासी मयूर विहार सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी स्कूटी होण्डा एक्टिवा संख्या: यू0के0-10-8574 रंग सफेद को वाकिंग वुड सहस्त्रधारा रोड के सामने से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चेक किया गया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटना में शामिल संधिक्त अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा दिनांक 30-04-2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त अमित पुत्र प्रमोद कुमार को एम0बी0 होम के पास से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा स्कूटी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
अमित पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ब्रह्मावाला खाला, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, देहरादून, उम्र 45 वर्ष
*बरामदगी:-*
स्कूटी होण्डा एक्टिवा संख्या: यू0के0-10-8574 रंग सफेद
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 मिथुन कुमार, चौकी प्रभारी मयूर विहार
2- हे0का0 पंकज कुमार
3- का0 गजेन्द्र सिंह

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस, सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर किया शुभारम्भ, सभी श्रद्धांलुओं एवं प्रदेश वासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनायें
मुख्यमंत्री धामी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का फीता काटकर व दीप प्रज्वालित कर किया लोकार्पण