गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 31 अगस्त को 14 किलोमीटर की हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी संबंधित विभागों को हॉफ मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए पूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को सुबह सात से नौ बजे तक गोपेश्वर-घिघराण मोटर मार्ग पर 14 किलोमीटर मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। मैराथन दौड़ में जिले के अधिकारी, कर्मचारियों सहित 150 से अधिक नागरिक रजिस्ट्रेशन कर चुके है। इसमें शामिल होने के लिए 13 से 62 साल तक के कोई भी नागरिक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। मैराथन दौड़ के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को ट्रैफिक मैनेजमेंट, चिकित्सा, आवागमन मार्ग पर सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !