पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास, कोई भारतीय महिला नहीं कर सकी ऐसा…….
देहरादून: मनु भाकर ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में कांस्य पदक जीता है. मनु अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रही हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में डेब्यू किया था, लेकिन तब उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता. मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए. भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा. कोरियाई खिलाड़ियों ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीता।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह