
आज देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता को नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड श्री विशाल सिंह ठाकुर एवं विशेष रूप से दिल्ली से आए प्रदेश प्रभारी श्री पवन वर्मा जी ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

प्रेस वार्ता के दौरान पहाड़ से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे पलायन, बेरोजगारी, रोजगार के अवसरों की कमी, डेमोग्राफिक बदलाव तथा घोस्ट विलेज पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि पहाड़ों से पलायन रोकना है तो सरकार को पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय उद्योग, पर्यटन आधारित रोजगार, कृषि एवं जड़ी-बूटी आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाएं मजबूत करनी होंगी, ताकि युवाओं को अपने ही गांव और क्षेत्र में रोजगार मिल सके।

प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि राज्य में बढ़ते घोस्ट विलेज और गांवों के खाली होने की समस्या उत्तराखंड के सामाजिक एवं सांस्कृतिक संतुलन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसके लिए सरकार को रिवर्स माइग्रेशन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करना होगा तथा पहाड़ी क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, होमस्टे और पर्यटन विकास को विशेष प्रोत्साहन देना होगा।
इसके साथ ही राज्य के वर्तमान मुद्दों पर भी चर्चा की गई। आगामी चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए यात्रा मार्गों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने और छोटे व्यापारियों को अधिक अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि उत्तराखंड में स्थायी भूमि नीति (सशक्त भूमि कानून) और संतुलित विकास की नीति पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए ताकि प्रदेश की मूल पहचान और संसाधनों की रक्षा हो सके।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने पार्टी की कोर कमेटी की घोषणा भी की। जिसमें प्रदेश एवं जिला स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए।
विशाल ठाकुर ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश में जन-जन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी न तो धर्म की राजनीति करती है और न ही क्षेत्रवाद की, बल्कि हमारा उद्देश्य केवल उत्तराखंड के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि हम “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत को मानते हुए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं पत्रकार वार्ता के दौरान शहीद कादरी,शिवांश चौधरी,मोनिका अष्टवाल,दिलीप प्रधान,जॉय अर्नाल्ड,के पी सिंह,गौतम कुमार,राजेश पंवार,विजय ध्यानी,सुरेंद्र चौहान सहित दर्ज़ेनो कार्यकर्ता मौजूद रहे !

More Stories
देहरादून की कैंट पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का किया खुलासा, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, आरोपी काम दिलाने के बहाने से बाहरी राज्यों से बुलाकर कराते थे लड़कियों से देह व्यापार !
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश