March 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कोतवालीनगर पुलिस ने पकडा शातिर चोर, पार्किंग मे खडी कार से उडा दिया था महिला डाक्टर का पर्स, कब्जे से नकदी ज्वैलरी और अन्य कीमती सामान किया बरामद, अब जेल मे ही मनेगी आरोपी की ईद।

कोतवली नगर पर डॉ0 छवि चौधरी निरंजनपुर देहरादून के द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी की दीनदयाल पार्किंग के पास उनकी कार से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार की खिडकी खोल कर एक बैंगनी रंग का पर्स चोरी कर लिया है, जिसमे सोने की अंगूठी, नगदी एवम अन्य दस्तावेज आधार कार्ड, पेन कार्ड,आरसी, डीएल आदि थे। सूचना पर तत्काल थाना कोतवली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 167/24 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया।

नकबजनी की घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली नगर में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा आज दिनांक 06/04/24 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त मौ0 अनस पुत्र मौ0 फारुक निवासी 13 नया नगर पक्की गली गांधी रोड इनामुला बिल्डिंग देहरादून उम्र 23 वर्ष को दीनदयाल पार्क से गिरफतार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किया गया पर्स, दस्तावेज, सोने की अंगूठी आदि बरामद हुऐ।
अभियुक्त से पूछताछ पर बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा दीनदयाल पार्क के पास खड़े वाहन से एक बैंगनी रंग का पर्स चोरी किया गया था। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

*नाम पता अभियुक्त*

1- मौ0 अनस पुत्र मौ0 फारुक निवासी 13 नया नगर पक्की गली गांधी रोड इनामुला बिल्डिंग, देहरादून, उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी*
1- एक सोने की अंगूठी
2- बैंगनी रंग का पर्स
3- आधार कार्ड, पेन कार्ड, हेल्थ कार्ड, डीएल, आरसी दो चाबी के गुच्छे
4- दो पेन ड्राइव

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 आशीष कुमार, प्रभारी चौकी धारा
2- म0उ0नि0 नीमा
3- का0 1675 विनोद राणा
4- का0 215 महेन्द्र कुमार

You may have missed

Share