March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कोतवालीनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड के बाद किया गिरफ्तार, अवैध तंमचा और बिना नम्बर की बाईक की बरामद, 8 मुकदमो मे पहले से चल रहा था वांछित।

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 15.06.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस की काली नदी पुल के पास बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 01 चोर/वांछित अभियुक्त को घायल / गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस व बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 15.06.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम काली नदी पुल के पास चेंकिग कर रही थी तभी 01 मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल वापस पीछे मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाईकिल सवार का पीछा किया गया । मोटर साईकिल सवार मोटरसाईकिल को छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश की फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता रहा । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें उक्त बदमाश घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त जनपद शामली से चोरी के 03 अभियोगों वांछित चल रहा था।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-*

1. कैफ उर्फ सूफियान पुत्र अय्यूब उर्फ कल्लू निवासी मौ0 खैल थाना कांधला, शामली।

 

*बरामदगीः-*

✅ 01 मोटर साईकिल डिलक्स बिना नम्बर प्लेट।

✅ 01 तमंचे मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त कैफ उर्फ सूफियान उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं 96/23 धारा 380 भादवि थाना बाबरी, शामली।(वांछित)

2. मु0अ0सं0 303/23 धारा 379/411 भादवि थाना थानाभवन, शामली।(वांछित)

3. मु0अ0सं0 434/23 धारा 380 भादवि थाना कांधला, शामली।(वांछित)

4. मु0अ0सं0 179/20 धारा 3/5/8 सीएल एक्ट व 380/411/457 भादवि थाना काधला, शामली।

5. मु0अ0सं0 624/21 धारा 379/411 भादवि थाना कैराना, शामली।

6. मु0अ0सं0 191/24 धारा 174ए भादवि थाना थानाभवन, शामली।

7. मु0अ0सं0 207/22 धारा 379 भादवि थाना काधला, शामली ।

8. मु0अ0सं0 215/22 धारा 452/323/504/506/354/354बी/354सी भादवि थाना काधला, शामली।

 

*घायल/गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*

1. उ0नि0 राहुल कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

2. उ0नि0 लोकेश कुमार गौतम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

3. है0का0 70 शिवओम भाटी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

4. है0का0 590 अनिल चौधरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

5. का0 730 गवेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

6. का0 1033 सचिन कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

7. का0 1913 मौ0 इशफाक थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

 

You may have missed

Share