
एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने जब से चार्ज संभाला है तभी से अवैध नशा/नशा तस्करो के विरुद्ध सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्राके निर्देशानुसार जनपद मे अवैध नशा तथा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर व पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में दिनांक 18.10.2024 अभियुक्त शान मोहम्द उर्फ सनुवा पुत्र मो0 उमर निवासी वार्ड न0-03 इस्लामनगर कोतवाली खटीमा जिला ऊधमसिहनगर को 03 किलो 343 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली खटीमा में मु0 FIR NO- 344/2024 अऩ्तर्गत धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं उक्त चरस को नेपाल से कम दाम में खरीदकर यहां खटीमा तथा आसपास के लोगों को ऊंचे दामों में थोड़ा थोड़ा करके बेचता हूं। बरामदा चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7,00,000/- रूपये है। अभियुक्त इससे पहले भी कई बार NDPS ACT तथा अन्य मामलों में जेल जा चुका है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
➡️ शान मोहम्द उर्फ सनुवा पुत्र मो0 उमर निवासी वार्ड न0-03 इस्लामनगर कोतवाली खटीमा जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 33 वर्ष
*कोतवाली खटीमा मे पंजीकृत अभियोग*
➡️ FIR NO- 344/2024 अऩ्तर्गत धारा 8/20 NDPS ACT
*बरामदगी*
➡️ 03 किलो 343 ग्राम चरस
तीन पॉकेट तराजू
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त*
➡️FIR NO- 194/19 / धारा 323/506 IPC
➡️FIR NO- 347/19 धारा 8/22 NDPS ACT
➡️FIR NO- 243/22 धारा 3/25 A.ACT
➡️ FIR NO- 344/2024 अऩ्तर्गत धारा 8/20 NDPS ACT

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह