
*जनपद में कानून व्यवस्था को बिगाडने का प्रयास करने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों व वाहनों पर स्टीकर लगाने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना खालापार पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कम्प्यूटर, प्रिन्टर को भी जब्त कर लिया है मजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा स्वंय भी व सभी अधिनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये थे कि सभी सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा किसी भी ऐसी गतिविधि के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करेंगे जिससे जनपद का सौहार्द खराब हो सकता है। इसी क्रम में आज दिनांक 27.09.2025 को थाना खालापार पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियुक्त सिन्दबाद पुत्र इस्तकार सरफरीज मैम्बर वाली गली निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर व नावेद पुत्र मुख्तार निवासी दक्षिणी खालापार, मुजफ्फरनगर को सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करने के उद्देश्य से स्टीकर लगाते समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से जब पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि थानाक्षेत्र सिविल लाइन स्थित प्रिन्टिंग प्रेस मिनाक्षी चौक से उन्होने यह छपवाये है। थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल उक्त दुकान पर दबिश दी गयी तथा मौके से कम्प्यूटर व प्रिन्टर जब्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिऱफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1.* सिन्दबाद पुत्र इस्तकार निवासी सरफरीज मैम्बर वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 26 वर्ष)
*2.* नावेद पुत्र मुख्तार निवासी दक्षिणी खालापार, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 26 वर्ष)
*फरार अभियुक्त का नाम-*
*1.* बालिक हसन निवासी नामालूम
मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन को यह विश्वास दिलाती है कि समाज में शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिकों से अपील है अफवाहों/भ्रामक खबरों की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करें। यदि कोई भी कानून विरोधी कृत्य अथवा सौहार्द बिगाडने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की गई तो दूसरी और थाना तितावी पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना तितावी पुलिस द्वारा अभियुक्त हमजा व ओसामा उर्फ बाबा पुत्रगण अखलाक निवासी जसोई थाना तितावी, मुजफ्फरनगर को सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करने के उद्देश्य से स्टीकर लगाते समय गिरफ्तार किया गया। थाना तितावी पुलिस द्वारा तत्काल उक्त बैनर व स्टीकर को जब्त किया गया। अभियुक्तगण से जब पूछताछ की गयी तो उन्होने बताया कि उक्त सामग्री उन्होने नजाकत पुत्र सलामू निवासी छतेला थाना तितावी, मुजफ्फरनगर से छपवाये है जिसकी मुजफ्फरनगर में प्रिन्टिंग की दुकान है। थाना तितावी पुलिस द्ववारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिऱफ्तार अभियुक्तगण के नाम-*
*1.* हमजा पुत्र अखलाक निवासी जसोई थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 26 वर्ष)
*2.* ओसामा उर्फ बाबा पुत्र अखलाक निवासी जसोई थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 28 वर्ष)
*3.* नजाकत पुत्र सलामू निवासी छतेला थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (उम्र लगभग 40 वर्ष)

मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन को यह विश्वास दिलाती है कि समाज में शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिकों से अपील है अफवाहों/भ्रामक खबरों की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करें। यदि कोई भी कानून विरोधी कृत्य अथवा सौहार्द बिगाडने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार