
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर आपत्ति दर्ज़ की है उन्होंने एस पी रुद्रप्रयाग को एक शिकायती पत्र भी दिया है जिसके बारे मे पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अनर्गल वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि को धूमिल करने के सम्बन्ध में पत्र पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया है। विधायक द्वारा महिलाओं के प्रति की गयी कथित टिप्पणी के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर पत्रकारों से जानकारी लेने सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चेक किया गया तो ऐसा कोई भी वक्तव्य सामने नहीं आया है जिसमें विधायक द्वारा महिलाओं के प्रति किसी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी की गयी हो। उनके द्वारा प्रेषित शिकायती पत्र पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।उन्होने आम जनमानस से अपील है कि किसी भी व्यक्ति व जनप्रतिनियों पर बिना तथ्यों के टिप्पणी करना सही नहीं है तथा इस प्रकरण में कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप