एसएसपी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर कोतवाली काशीपुर पुलिस ने शातिर चोरनी के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाडी गिरफ्तार किया है आपको बताते चले कि पुष्पा अग्रवाल काशीपुर कोतवाली मे तहरीर देकर बताया कि उनका कीमती सामान चोरी हो गया है मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने तुरंत कार्यवाई करने के लिए एक टीम का गठन किया। जिसमें चौकी प्रभारी बासफोड़ान के नेतृत्व में उ0नि0 भूपाल राम पौरी, का0213 कैलाशचन्द्र , का0 907 अमरदीप सिंह के द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये एक अभियुक्ता सलमा पत्नी सुलेमान निवासी बैकरी के पास छांज वालों के सामने शरीफ चक्की वालों के मकान में मोहल्ला महेशपुरा उम्र 45 वर्ष व एक विधि विवादित किशोर को 12200/ रुपये , पैनकार्ड, आधारकार्ड चैक बुक के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं गरीब महिला हूं पति भी कुछ काम नही करता है मैं अपने परिवार के भरण पोषण के लिये चोरी करती हूं अपनीजरूर को पूरा करने के लिएमैंअपने बेटे के साथ चोरी करती हूंकुछ दिनों पहले भी मैंनेअपने बेटे के साथ मिलकर हार्डवेयर की दुकान से कुछ पीतल का सामान व कुछ पैसे एटीएम पैन कार्ड व चेक बुक चुराई थी पीतल का सामान तो मैंने अनवर कबाड़ी को बेच दिया है और आज हम बाकी के समान को भी बेचने जा रहे थे। अभियुक्त सलमा की निशानदेही पर कबाड़ी मोहम्मद अनवर पुत्र अब्दुल हमीद निवासी आशियाना बिल्डिंग के पास अली खान से भी चोरी का माल बरामद कर अभियुक्तगणो को आज दिनांक 23.09.24 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण व विधि विवादित किशोर का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया
*नाम पता अभियुक्त –*
*1-* अभियुक्त मौ0 अनवर पुत्र अब्दुल हमीद निवासी आसियाना बिल्डिंग के पास अल्ली खा, थाना काशीपुर उम्र 35 वर्ष
*2-* अभियुक्ता सलमा पत्नी सुलेमान निवासी बैकरी के पास छांज वालों के सामने शरीफ चक्की वालों के मकान में मोहल्ला महेशपुरा उम्र 45 वर्ष
*3-* विधि विवादित किशोर
*बरामदगी माल*
*1.* एक एटीएम कार्ड व 12200/ रुपये नकद
*2.* आधार कार्ड, पेन कार्ड, चैक बुक, *3.* दो पीतल धातु के गैस कटर , सात गैस कटर की नोजिल व तीन गैस कटर की टंकी ।
*पुलिस टीम-*
*1-* प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर
*2-* SSI श्री सतीश कुमार शर्मा
*3-* उ0नि0 सुनील सुतेडी चौकी प्रभारी बासफोड़ान
*4-* उ0नि0 भूपाल राम पौरी
*5-* का0 कैलाश चन्द
*6-* का0 अमरदीप सिंह
*7-* म0का0 वन्दना
*8-* का०तारा चन्द्र

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह