March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कलयुगी बेटे ने शराब पीकर कर दिया घर खराब,नशे मे लाठी से पीट-पीटकर मा को उतार दिया मौत के घाट।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार। थाना थलीसैंण के अंतर्गत एक शराबी कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना ग्राम गड़कोट की बताई जाती है। गड़कोट के ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र प्रताप ने आज थाना थलीसैण में सूचना दी कि ग्राम गड़कोट निवासी अनिल ढौढ़ियाल बीती रात शराब पीकर अपने घर आया और घर में आकर किसी बात को लेकर अपनी मां से लड़ाई-झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान उसने अपनी 58 वर्षीय माता श्रीमती रामेश्वरी देवी को लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। कुछ देर बाद ही रामेश्वरी देवी की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस टीम 45 किमी दूर तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा पंचायतनामा और अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व कोटद्वार में भी इन्दिरा नगर आमपड़ाव के खुमरा बस्ती में भी एक कलयुगी बेटे ने जमीनी विवाद के चलते अपनी 60 वर्षीय सौतेली मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

You may have missed

Share