
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
अभी अभी सूचना मिली है कि विकास नगर क्षेत्र में 03 हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान में लूट का प्रयास किया जिनमें से 01 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष 02 अभियुक्तों की तलाश हेतु जनपद के सभी नाकों/ बैरियरो पर सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने देहरादून से बाहर जाने वाले सभी नाके चेकपोस्ट सील कर बदमाशो की तलाश शुरु कर दी है घटना मे सहारनपुर के एक बड़े बदमाश के होने की सूचना प्राप्त होने पर ssp ने पुलिस टीम को घेराबंदी में लगा दिया और खुद मौके पहुंच कर पुलिस टीमो को लीड कर रहे है ।
साथ ही सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्र में संदिग्धो की तलाश व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए है। एएसपी ने साफ साफ शब्दो मे कहा है कि चैकिंग मे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए यदि चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद सर्च आपरेशन चला रही पुलिस की एक टीम और बदमाशो की आसन बैराज पर मुठभेड़ हो गई जिसके चलते गोलीबारी मे एक बदमाश के मुठभेड़ में घायल होने की सूचना मिल रही है पकडे गये कुख्यात बदमाश की पहचान जहागीर के रूप मे हुई है जिसपर कई जिलो मे संगीन धारा वाले करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज है इसी के तुरंत बाद सर्च आपरेशन के चलते दूसरे बदमाश जबकि दूसरा बदमाश को भी मुठभेड मे गोली लगने की पुष्टी हो गई है एक घायल बदमाश को दो गोली लगी है और दूसरे बदमाश को एक गोली लगने की सूचना मिली है दोनो बदमाशो को पुलिस ने उपचार के लिए तत्काल अस्पताल के लिए रवाना कर दिया है।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप