उत्तराखंड में पांच अप्रैल को धर्मनगरी हरिद्वार से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे जेपी नड्डा, रोड शो और जनसभा की तैयारी शुरू……
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पांच अप्रैल को धर्मनगरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जनसभा को संबोधित करने से पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कई कार्यक्रम होना है।
इसमें मां माया देवी के दर्शन, संतों से संवाद और बूथ कार्यकर्ताओं को भी वह संबोधित करेंगे। आयोजन की तैयारी में जुटे नगर विधायक मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी के जिला कमेटी की ओर से सभी को दायित्व सौंपा गया है।
आर्यनगर चौक से ऋषिकुल ग्राउंड तक रोड शो होगा। रोड शो शंकर आश्रम चंद्राचार्य चौक पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल पर पहुंचेगा। यहां पर लोकसभा के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा और प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा।


More Stories
गैस की कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने की छापेमारी,होटलों ढाबो और रेस्ट्रोरेंटो से 36 घरेलु गैस सिलेंडर किये जब्त !
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में